अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान’ के सदस्यों द्वारा ‘CRACK JEE/NEET’ के ‘Target 20-20’ के छात्रों को प्रेरित करने हेतु ‘बातचीत सत्र’ का आयोजन किया गया।

प्रिय मित्रों,
दिनांक 04/07/2022 को ‘अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान’ के सदस्यों द्वारा ‘CRACK JEE/NEET’ के ‘Target 20-20’ के छात्रों को प्रेरित करने हेतु ‘बातचीत सत्र’ का आयोजन किया गया। इसमे डॉ राकेश झा, डॉ अनंत पराशर, डॉ प्रेम कुमार, डॉ राजीव झा, डॉ अमित कृष्णा, डॉ विनीत गौतम, डॉ राहुल राज, ई. नीरज कुमार तथा संस्थान के मुखिया ई. विनय रंजन की सक्रिय भागीदारी रही। इनलोगों ने छात्रों से अब तक के अपने सफर का अनुभव साझा किया तथा उनकी मुश्किलों को भी जानकर उनको महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सत्र के अंत मे छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा ऐसे सत्र नियमित अंतराल पर करने का संकल्प लिया गया।

अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा पौधा वितरण का कार्यक्रम।

प्रिय मित्रों
दिनांक 17/07/2021 को डॉ राकेश कुमार जी के नेतृत्व में अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा पौधा वितरण का कार्यक्रम फिंगलाश चकला, राघोपुर ,जिला सुपौल में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में कुल 145 पौधों का वितरण किया गया जिसमें 10 आम, 60 नींबू , 20 लीची ,40 चीकू और 15 अमरूद के पौधे थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में 9000 रुपए का खर्च आया जिसमे डॉ चन्द्रा जैन व डॉ अनिका जैन की तरफ से 2500 रुपए एवं डॉ रवि वर्मा (हिमाचल प्रदेश) व डॉ दिव्या राणा (हिमाचल प्रदेश) की तरफ से 2500 रुपए सहयोग राशि के रूप में दिया गया। बचे हुए 4000 रुपए अक्षय संजीवनी के कोष से दिए गए।
कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार झा जी (स्थानीय कार्यकता) द्वारा किया गया।

Dear friends
On 17/07/2021 , under the guidance of Dr Rakesh Ranjan Jha, Akshay sanjeevani seva sansthan organised a plantation program in Village finglash chakla, raghopur, district supaul. Total 145 plants were distributed which included 10 mango , 60 lemon, 20 litchi, 40 cheeku, and 15 guava plants. The total cost came out to be 9000 rs out of which 2500 rs were donated by Dr Chandra Jain and dr Anika Jain and 2500 rs were donated by Dr Ravi Verma and dr Divya Rana (from Himachal) . Rest 4000rs was given from funds of Akshay sanjeevani sewa sansthan. The coordinator of program was Mr Amit Kumar jha.

अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम

प्रिय मित्रों
दिनांक 2/1/2022  को अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम ग्राम सुरार,नारायणपुर, प्रखंड नवीनगर ,जिला औरंगाबाद में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में कुल 60 कंबल का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम के आयोजन में 10,000 रुपए की लागत थी जिसमे 9000 रुपए जय प्रकाश जी( डॉ राकेश कुमार रंजन के मित्र) और उनके मित्रों  द्वारा इक्कठा किया गया और 1000 रुपए डॉ अरुणिका द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में जय प्रकाश जी व उनके मित्र विकास जी, सुमित जी, शशिभूषण जी, रंजन जी और अभिनव जी की सहभागिता रही।

 चूड़ाकर्म एवं उपनयन संस्कार में अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान की तरफ से सुपौल जिले के अभूर ग्राम में 225 वृक्षों को वितरण किया गया।

हमारे हिंदू धर्म में छोटे बच्चों का चूड़ाकर्म संस्कार और उपनयन संस्कार की प्रथा कई सौ वर्षों से चली आ रही है। इसी उपलक्ष्य में 11-05-2022 को कुछ बच्चों के चूड़ाकर्म एवं उपनयन संस्कार में अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान की तरफ से सुपौल जिले के अभूर ग्राम में 225 वृक्षों को वितरण किया गया, जिसमे चीकू और नींबू के पेड़ थे। इस कार्यकम को सफल बनाने में राजेश कुमार झा जी का बहुत योगदान रहा।

Dear friends,
In our Hindu religion, there is an auspicious occasion of tonsure ceremony (चुड़ाकर्म और उपनयन) which is being performed since ages. On this occasion on 11/05/2022 Akshay sanjeevani seva sansthan offered 225 plants to kids in abhur village of supaul district , which included cheeku and lemon trees. This program was organised in a very well oriented manner due to immense support of  mr rakesh kumar jha

अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम

प्रिय मित्रों
दिनांक 27/12/2021  को अक्षय संजीवनी सेवा संस्थान के द्वारा पौधा वितरण का कार्यक्रम ग्राम अभुवार , प्रखंड किशनपुर ,जिला सुपौल में आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम में कुल 165 पौधों का वितरण किया गया जिसमें 140 आम, 15 नींबू , 10 बेल के पौधे थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में 10150 रुपए का खर्च आया जिसमे डॉ अभिनव व डॉ अरुणिका की  तरफ से 5000 रुपए एवं डॉ दानिश व डॉ सना की तरफ से 3000 रुपए सहयोग राशि के रूप में  दिया गया। बचे हुए पैसे अक्षय संजीवनी के कोष से दिए गए।
कार्यक्रम का आयोजन  सुनील कुमार झा और फेकन झा  (स्थानीय कार्यकता) द्वारा किया गया।